- Hindi News
- आरटीअो : ऑथोराइजेशन प्रमाण पत्र के लिए 70 स्कूली मिनी बसों के आवेदन
आरटीअो : ऑथोराइजेशन प्रमाण पत्र के लिए 70 स्कूली मिनी बसों के आवेदन
आरटीअो : ऑथोराइजेशन प्रमाण पत्र के लिए 70 स्कूली मिनी बसों के आवेदन
सोमवार तक अंतिम मौका, सर्टिफिकेट नहीं लेने पर रद्द होगा परमिट
जोधपुर. परिवहनविभाग में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में उपयोग ली जा रही 250 मिनी सिटी बसों में से मात्र 70 के संचालकों ने ऑथोराइजेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन किया है।
दैनिक भास्कर ने 18 सितंबर के अंक में \\\"250 स्कूली मिनी बसों के पास दो साल से ऑथोराइजेशन सर्टिफिकेट नहीं\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद 21 सितंबर को अनेक बस संचालकों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। शुक्रवार तक इनमें से 70 मिनी बस संचालकों ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। डीटीओ (तृतीय) नवलकिशोर राठौड़ के अनुसार आवेदन करने वाले बस संचालकों को सोमवार मंगलवार को ऑथोराइजेशन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। जिन लोगों ने किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन से वंचित रह गए हैं, वे मिनी बस संचालक सोमवार तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ऐसी स्कूली मिनी बसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रूट परमिट रद्द किया जा सकता है।