- Hindi News
- ठाडिया गांव में स्कॉर्पियो की टक्कर से मृतक दो बच्चों के परिवारों को दी सांत्वना
ठाडिया गांव में स्कॉर्पियो की टक्कर से मृतक दो बच्चों के परिवारों को दी सांत्वना
ठाडिया गांव में स्कॉर्पियो की टक्कर से मृतक दो बच्चों के परिवारों को दी सांत्वना
बालेसर.क्षेत्रकी ग्राम पंचायत गिलाकोर के राजस्व गांव ठाडिया में हाल ही में कुछ दिन पूर्व स्कोर्पियो की टक्कर से दो मासूम छात्रों की मौत हुई थी। उक्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जोधपुर सांसद अन्य जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे। मृतक के रिश्तेदार खींवसिह ने बताया कि 22 सितंबर को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में बैर खाने के लिए रुके छात्रों को स्कॉर्पियो के टक्कर मारने से दो छात्रों रावल सिंह (9)पुत्र मदनसिंह कालू सिंह (10) पुत्र जसवंत सिंह की मौत हा़े गई थी। उक्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, कांग्रेस नेता मृगेंद्रसिंह भाटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़, शैतानसिंह भाटी, मोहनराम सहित कांग्रेस भाजपा के कई पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंच कर उनके परिवार को श्रद्धांजलि दी उनके परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।