- Hindi News
- पीपाड़ को पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव
पीपाड़ को पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव
जोधपुर . जिलेमें दूसरे चरण में पीपाड़ को नई पंचायत समिति तथा दस नई ग्राम पंचायतों के गठन के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। आमजन जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए नए प्रस्तावों पर चर्चा कर शनिवार देर शाम प्रारूप का प्रकाशन किया गया। फिलहाल पीपाड़ का अंधा क्षेत्र बिलाड़ा तो आधा क्षेत्र भोपालगढ़ में आता है। पीपाड़ नई पंचायत समिति बनने से सभी क्षेत्र एक ही पंचायत समिति से जुड़ेंगे। पीपाड़ को नई पंचायत समिति बनाने तथा दस नई ग्राम पंचायतें बनाने के प्रस्तावों पर 27 अक्टूबर तक आपत्तियां दी जा सकेंगी। पूर्व में प्रारूप प्रकाशन के समय जिले में प्रस्तावित 130 नई ग्राम पंचायतें तथा पांच नई पंचायत समितियों के गठन का प्रस्तावों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था।
आपत्तियांकल से दे सकेंगे: 28सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रस्तावों पर आपत्तियां दी जा सकेंगी। ड्राफ्ट प्रस्तावों पर आपत्तियों का निस्तारण 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रस्ताव संभागीय आयुक्त को भिजवाए जाएंगे। संभागीय आयुक्त 3 4 नवंबर को प्रस्तावों को अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भिजवाएंगे।