- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से विदेशी पर्यटक सहित 8 की मौत, 41 पॉजिटिव
स्वाइन फ्लू से विदेशी पर्यटक सहित 8 की मौत, 41 पॉजिटिव
स्वाइन फ्लू के चलते शहर में विदेशी टूरिस्ट सावधानी बरते रहे हैं।
ऐनी मैरी
टूर को-ऑर्डिनेटर बोले- एक फेफड़ा ही काम कर रहा था एनी का
लोम्बार्टकेयर के टूर को-आॅिर्डनेटर लवकुश के अनुसार स्विट्जरलैंड और इटली के 32 पर्यटकों का ग्रुप भ्रमण पर आया था। ऐनी मैरी जब 22 साल की थी तब एक दुर्घटना में उनके फेफड़े चोटिल हो गए थे। तब से वह एक ही फेफड़े पर जी रही थी। उसे रेस्पिरेटरी की दिक्कत थी। वहीं, एमडीएमएच के अधीक्षक डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि उसे पहले लंग कैंसर भी था।
पर्यटन विभाग के पास गाइड लाइन नहीं > पर्यटनविभाग के पास विदेशी पर्यटकों में स्वाइन फ्लू को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं है। ही विभाग को उच्च स्तर से कोई दिशा-निर्देश है। हालांकि पर्यटन विभाग स्थानीय स्तर पर जागरूक जरूर कर रहा है।
हेल्थ रिपोर्टर | जोधपुर
स्वाइनफ्लू से गुरुवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में आठ और मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक विदेशी महिला पर्यटक भी शामिल है। स्विट्जरलैंड निवासी एनी मैरी (70) बत्तीस लोगों के ग्रुप के साथ भारत घूमने आई थी। जैसलमेर में हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार रात को ही जोधपुर एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। जांच में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। स्विट्जरलैंड दूतावास को इसकी जानकारी भेजी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (पब्लिक हेल्थ) डॉ. बीआर मीणा ने बताया कि देश में स्वाइन फ्लू से किसी विदेशी पर्यटक की मौत का यह पहला मामला है। स्वाइन फ्लू का प्रकोप वर्ष 2009 से शुरू हुआ था। शेषपेज | 15
सात अन्य की भी मौत
उधर,एमजीएच में भर्ती दो प्रसूताएं तिलवासनी की सुमन (22) ने बुधवार और पीपाड़ सिटी की सुमन (21) ने गुरुवार को दम तोड़ा। एमडीएमएच में भर्ती चौखा निवासी हंसराज (26), अजमेर के ब्यावर रहमान (45), एमजीएच में भर्ती नागौर के दादरी निवासी सीता (45) की मृत्यु हुई। वहीं एमजीएच में भर्ती पाली निवासी गर्भवती फूली (30) नागौर के डीडवाना निवासी चैनाराम (36) की बुधवार को मृत्यु हुई। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। गुरुवार रात तक 84 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 41 पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल कॉलेज की लैब, डीएमआरसी दिल्ली की निजी लैब से 115 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
अबतक 34 की मौत, 266 पॉजिटिव, 19 डिस्चार्ज
जोधपुर शहर के अस्पतालों में अब तक स्वाइन फ्लू से 34 मरीजों की मृत्यु हुई हैं। इनमें 32 मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में और 2 निजी अस्पतालों में मरे हैं। अब तक स्वाइन फ्लू से 266 मरीज पॉजिटिव आए हैं। वहीं एमडीएमएच से 14, उम्मेद से 3 एमजीएच से 2 को छुट्टी दी गई हैं। सीएमएचओ डॉ. युद्धवीरसिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सरकारी स्कूलों और हॉस्टल्स में स्वाइन फ्लू को लेकर स्क्रीनिंग करेगा।
पांच साल पहले जैसे हालात :
स्वाइन फ्लू के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 42 दिनों में 266 लोग इस बीमारी की चपेट में चुके हैं। इनमें से 34 की मौत हो चुकी है। इतनी तीव्रता सितंबर 2009 में स्वाइन फ्लू के पहली बार प्रकोप के दौरान थी। उस दौरान चार माह में 546 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जिनमें 67 की मौत हुई थी।
जागरूकता के नाम पर खानापूर्ति :
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सबसे जरूरी लोगों में जागरूकता होना है, लेकिन इस बार इसको लेकर कोई प्रयास नजर नहीं रहे हैं। शहर में इक्का-दुक्का जगह पर ही पोस्टर चस्पां हैं। बस स्टैंड, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। प्रशासन हर दिन मेडिकल कॉलेज में बैठक लेकर खानापूर्ति जरूर पूरी कर रहा है।
पर्यटन विभाग के पास गाइड लाइन नहीं, पर्यटन प्रभावित होने की आशंका :
विदेशी पर्यटक जब भी भारत आते हैं तो उनका हेल्थ चैकअप होता है, लेकिन पर्यटकों के संबंध में स्वाइन फ्लू को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई गाइड लाइन नहीं मिली है, हम अपने स्तर पर जागरूक करते हैं। स्वाइन फ्लू से स्विट्जरलैंड की महिला की मौत की सूचना मिली है। इससे पयर्टन प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि अभी किसी तरह की बुकिंग रद्द होने की सूचना नहीं है, मार्च तक टूरिस्ट सीजन है।
-विकास पंड्या, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, जोधपुर
टूर को-ऑर्डिनेटर का दावा- एक फेफड़ा ही काम कर रहा था एनी का :
स्विट्जरलैंड और इटली के 32 पर्यटकों का ग्रुप हमारी कंपनी के माध्यम से राजस्थान भ्रमण पर आया था। इनमें स्विस महिला ऐनी मैरी की जैसलमेर में तबीयत खराब हो गई थी। उसके परिजनों से हुई बातचीत में सामने आया है कि 22 साल की उम्र में एक दुर्घटना में उसके फेफड़े चोटिल हो गए थे। तब से वह एक ही फेफड़े पर जी रही थी। उसे रेस्पिरेटरी की दिक्कत थी।
-लवकुश, टूर को-ऑर्डिनेटर, लोम्बार्ट केयर
----
दूतावास ही करेगा आगे का निर्णय :
स्वाइन फ्लू पॉजिटिव स्विस महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों की ओर से जुटाई जानकारी के अनुसार उसे पहले लंग कैंसर भी था। पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस स्विस दूतावास से जानकारी जुटाएंगी। उनकी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद बॉडी को एम्बाइलिंग कर भेजा जाएगा।
-डॉ. दीपक वर्मा, अधीक्षक, एमडीएमएच