- Hindi News
- वाणिज्यिक कर वैटरिटर्न 28 फरवरी तक दाखिल किया जा सकेगा
वाणिज्यिक कर- वैटरिटर्न 28 फरवरी तक दाखिल किया जा सकेगा
जोधपुर| वित्तीयवर्ष 2013-14 के लिए वैट 10 में प्रस्तुत की जाने वाली वार्षिक रिटर्न जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। वाणिज्यिक कर उपायुक्त विजयपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2013-14 से संबंधित संशोधित त्रैमासिक वैट-10 एवं वार्षिक वैट-10 रिटर्न पेश करने की अंतिम तिथि भी 28 फरवरी है।