- Hindi News
- अब ‘पहचान’ पोर्टल पर ऑनलाइन हो सकेगा जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन
अब ‘पहचान’ पोर्टल पर ऑनलाइन हो सकेगा जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन
जोधपुर| अब“पहचान’ पोर्टल के माध्यम से लोगों को जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र ऑनलाइन मिल सकेगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम द्वितीय मानाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले के लोगों की सुविधार्थ यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को पहचान पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया है। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि परिवार में शिशु के जन्म या मृत्यु की सूचना 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रार कार्यालय को देकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।