जोधपुर. जोधपुर शहर के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को दूसरे दिन भी गिरावट हुई। दो दिन में करीब छह डिग्री तक गिरे पारे से शाम बाद सर्दी फिर चमकने लगी है। उधर, संभाग के अधिकांश जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जोधपुर के अधिकतम तापमान में 3.5 गिरकर 24.0 न्यूनतम करीब चार डिग्री की गिरावट से 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। फलौदी का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरावट से 30.0 न्यूनतम 1.5 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री रहा। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 30.8 न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री बढ़कर 30.5 और न्यूनतम 2.5 डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।