पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये हैं शिक्षक शब्द को शर्मसार करने वाले चेहरे छात्रों से मालिश और डाई करवाने वाली टीचर्स

ये हैं शिक्षक शब्द को शर्मसार करने वाले चेहरे छात्रों से मालिश और डाई करवाने वाली टीचर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जाटाबास स्थित राजकीय उच्च‍ प्राथमिक स्कूल में बच्चों से डाई और मालिश करवाने, मेहंदी लगवाने और मटर छिलवाने वाली टीचर्स वंदना जैन और संगीता राठौड़ गुरुवार को स्कूल नहीं आईं। हैडमास्टर की मौजूदगी में आरोपी टीचर के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फाेन परिजनों से अटेंड करवाकर काट दिया गया।
स्कूल में मौजूद तीसरी टीचर राजकुमारी ने खुद को हार्ट की बीमारी से ग्रस्त बताया। इस टीचर ने बताया कि वह बच्चों से कोई काम नहीं कराती। इधर प्रोटोकॉल अधिकारी महेंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि कलेक्टर और डीईओ से कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

स्कूल में मेरी मौजूदगी में बच्चों से ऐसे काम नहीं कराए गए हैं। मेरी गैर मौजूदगी में ही ऐसा हुआ है, तभी बच्चों ने बुधवार को यह बात कही। घनश्याम नवल, हैडमास्टर, राउप्रावि जाटाबास।

तिंवरी के निकट राजकीय सैकंडरी स्कूल बड़ला बासनी में बुधवार को बच्चे स्कूल आए तो पढ़ाई करने के लिए थे लेकिन टीचर ने उन्हें मुख्य बोर्ड, दरवाजे दीवारों का रंग-रोगन करने में लगा दिया। छात्रों ने तीन-चार घंटे लगाकर मुख्य बोर्ड दरवाजे की साफ-सफाई करने के बाद रंग-रोगन किया। स्कूल की प्रिंसीपल सुमन बागरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्कूल को बदनाम करने में लगे हैं।