पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन कल मायरे बाने बिठाई की रस्म अदा

सामूहिक विवाह सम्मेलन कल मायरे बाने बिठाई की रस्म अदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| कौमअब्बासियान (भिश्ती) शेखावाटी-गोरावाटी जुमले पंच जोधपुर की ओर से 14 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में 59 जोड़ों का निकाह होगा। समारोह अंतर्गत गुरुवार को बाने बिठाई मायरे की रस्म अदा की गई। कौम अब्बासियान के सदर यासीन उस्ताद बेलिम ने बताया कि सम्मेलन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इंसाफ अली कुरैशी, र्इमामुद्दीन कुरैशी, सनवर खान अब्बासी, मोहम्मद रफी कुरैशी, ईदू खां बेलिम, नूर मोहम्मद कुरैशी, अब्दुल रशीद, गुलजी भाटी, इस्लामुद्दीन बेलिम, लतीफ अब्बासी आदि के नेतृत्व में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।