- Hindi News
- पं. राधाकृष्ण श्रीमाली की पुण्यतिथि आज, भक्ति संध्या 16 को
पं. राधाकृष्ण श्रीमाली की पुण्यतिथि आज, भक्ति संध्या 16 को
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| ज्योतिषपत्रिका ग्रहों का खेल की ओर से ज्योतिषाचार्य डॉ. राधाकृष्ण श्रीमाली की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। आयोजक सुरेश श्रीमाली ने बताया कि पं. राधाकृष्ण की स्मृति में 8 फरवरी को वार्ड 28 में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया था। इसी कड़ी में 14 फरवरी को हाईकोर्ट कॉलोनी मेन रोड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 फरवरी को एक शाम पं. राधाकृष्ण श्रीमाली के नाम भक्ति संध्या होगी, जिसमें भजन सम्राट सुरेश वाडकर भक्ति रस की सरिता बहाएंगे। होटल इंडाना में सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में होने वाली भक्ति संध्या में महापौर घनश्याम ओझा, कलेक्टर प्रीतम बी. यशवंत, मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा, निगम सीईओ हरिसिंह राठौड़ अभिनेता शैलेष लोढ़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।