संभाग स्तरीय राजस्व क्रिकेट आज से
जोधपुर| जिलाप्रशासन जाेधपुर की ओर से आयोजित अंतर संभागीय राजस्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से यहां बरकतुल्लाह स्टेडियम में शुरू होगी। उदघाटन समारोह में महापौर घनश्याम ओझा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यवाहक संभागीय आयुक्त डा. प्रीतम बी यशवंत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा ,मेजबान जोधपुर एवं राजस्व बोर्ड की टीमें हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को चार मैच खेले जाएंगे।