जालप बी ने भीम क्लब बी टीम को हराया
जोधपुर| जालपबी टीम ने भीम क्लब बी टीम को 5-0 से हराकर खांडेकर फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। गुरुवार को यहां उम्मेद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जालप टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। विजयी टीम के लिए अश्विनी ने दो, निखिल, अभय डीके जोधपुर ने एक- एक गोल किया। शुक्रवार को भीम क्लब और गोल मोहल्ला के बीच मैच खेला जाएगा।