- Hindi News
- पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जयपुर ने जीते तीन स्वर्ण
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जयपुर ने जीते तीन स्वर्ण
राज्यस्तरीय बैंच प्रेस पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जयपुर ने तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। गुरुवार को यहां संपन्न इस प्रतियोगिता में जोधपुर की टीम पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रही, तो महिला वर्ग में श्रीगंगानगर ने बाजी मारी। पुरुषों के 74 किग्रा भार वर्ग में जयपुर के तिलक राज ने पहला स्थान हासिल किया, तो 105 किग्रा में जितेंद्र तोलानी दूसरे रहे। जयपुर के ही सीके चौधरी ने मास्टर्स मुकाबलों के 74 किग्रा में स्वर्ण जीता, तो 66 किग्रा में घनश्याम पहले रहे। महिलाओं के 47 किग्रा भार वर्ग में जयपुर की कविता दूसरे स्थान पर रहीं।