- Hindi News
- बालेसर में सहयोग परियोजना पशु चिकित्सा शिविर आज से
बालेसर में सहयोग परियोजना पशु चिकित्सा शिविर आज से
जोधपुर|महाराजा हनवंतसिंहचेरिटेबल ट्रस्ट, उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर सर रतन टाटा ट्रस्ट मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में सहयोग परियोजना के तहत बालेसर पंचायत समिति के विभिन्न गांवों में शुक्रवार से पशु चिकित्सा शिविर शुरू होंगे। ट्रस्ट के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर शक्तिसिंह ने बताया कि शुक्रवार प्रातः 9 से 1 बजे तक अमृत नगर 2 बजे से कुई इंदा, 14 फरवरी काे प्रातः 9 से 1 तक बालेसर दुर्गावता 2 बजे देवनगर, 16 को प्रातः 9 बजे झिझनियाला कलां 2 बजे झिझनियाला गोविंदा, 17 को प्रातः 9 बजे घुड़ियाला 2 बजे जीयाबेरा में, 18 को प्रातः 9 बजे गोपालसर में बेरी का बास 2 बजे गोपालसर भाकरीवाला बास, 19 को प्रातः 9 बजे बेलवा राणाजी 2 बजे चिनायत नगर/तेजपुरा में, 23 को प्रातः 9 बजे भालू रतनगढ़ 2 बजे भालू राजवा, 24 को प्रातः 9 बजे अनोपगढ़ 2 बजे लक्ष्मणगढ़ और 25 फरवरी को प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे देवातू नया बेरा दोपहर 2 बजे देवातू में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दवाइयां मिनरल मिक्सर की पचास प्रतिशत राशि पशुपालक द्वारा दी जाएगी।