- Hindi News
- सत्यापन में सही साबित होने पर ही मिलेगी खाद्य सामग्री
सत्यापन में सही साबित होने पर ही मिलेगी खाद्य सामग्री
जोधपुर | राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा योजना में चयनितों में से अपात्र लोगों की छंटनी के लिए 16 फरवरी से अभियान शुरू होगा। इस योजना में शहरी क्षेत्र में करीब 1.24 लाख लोगों का चयन हुआ है। नगर निगम प्रभारी उनके एक सहयोगी की टीम को उनके सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने रसद विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा योजना में बगैर सत्यापन किसी को भी सामग्री नहीं दी जाएगी। सामग्री केवल बीपीएल अंत्योदय में पहले से चयनित लोगों को ही देने के आदेश हैं। सत्यापन में सही पाए जाने वाले व्यक्ति को पांच किलो गेहूं निर्धारित मात्रा में केरोसिन दिया जाएगा। अभियान खाद्य सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान खाद्य योजना में पहले से चयनितों की सूची में शामिल लोगों को सामग्री नहीं दी जाएगी।
सभी415 दुकानों के लिए होगा सत्यापन कार्य | राज्यसरकार के आदेश बाद रसद विभाग ने खाद्य योजना में चयनितों के लिए शहरी इलाके में सभी 415 राशन की दुकानों के लिए निगम के क्षेत्रीय प्रभारी उनके सहयोगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी ग्राम सेवक को अपने-अपने क्षेत्र में चयनितों से आवेदन लेकर संबंधित विभाग में सत्यापन के लिए भेजने की जिम्मेदारी दी है। आवेदकों के विभागों से सत्यापित होकर आने पर संबंधित राशन डीलर को अवगत करवा दिया जाएगा।