- Hindi News
- प्रगति रिपोर्ट महात्मा गांधी पुस्तकालय उपस्थिति का संकलन
प्रगति रिपोर्ट महात्मा गांधी पुस्तकालय उपस्थिति का संकलन
ग्रामपंचायतों में लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत प्रेरकों की बैठक गुरुवार को पंचायत समिति शेरगढ़ के सभा भवन में आयोजित की गई। खंड समन्वयक अर्चना पुरोहित ने सभी प्रेरकों की मासिक प्रगति रिपोर्ट महात्मा गांधी पुस्तकालय उपस्थिति का संकलन किया। साथ ही मार्च में आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा हेतु आवेदन फाॅर्मों का वितरण किया गया। शेरगढ़ ब्लाॅक में 6000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पुरोहित ने बताया कि निदेशालय जयपुर तथा जिला साक्षरता एव सतत शिक्षा जोधपुर के द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार यदि कोई प्रेरक निश्चित तिथि तक पंजीकरण फाॅर्म जमा नहीं करवाते या परीक्षा में किसी प्रकार का सहयोग नहीं करते है तो उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाने की कार्यवाही करने हेतु ग्राम सेवकों को निर्देशित किया गया है। बैठक में भवानीसिंह भाटी, महेंद्रसिंह, सांगसिंह, सुमन सहित सभी प्रेरक उपस्थित थे।