- Hindi News
- बंदरिया की दबंगई| प्लेटफाॅर्म पर दुकान में घुसी, खाया पीया और पैसे भी ले भागी
बंदरिया की दबंगई| प्लेटफाॅर्म पर दुकान में घुसी, खाया-पीया और पैसे भी ले भागी
जोधपुर| रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को सुबह एक घंटे तक बंदरिया ने परेशान किया। यहां स्थित एक सरस पार्लर में वह घुस गई। पहले तो चिप्स के कार्टन में घुस गई। बाद में जूस का पैकेट लिया और पीने लगी। इस बीच सरस पार्लर के दुकानदार ने उसे केला दिया तो वह भड़क गई और दुकानदार के पीछे भागी। दुकानदार डर कर भाग गया। बाद में बंदरिया ने गुटखा का पाउच लिया और जिज्ञासावश खोलकर खा गई। इतने पर भी उसके नखरे खत्म नहीं हुए और वह गल्ले में से नोट लेकर भाग गई। दुकानदार अन्य लोग उसके पीछे भागे तो पुल पर चढ़कर बंदरी अपने बच्चे के पास पहुंच गई और नोट फेंक दिए। बाद में दुकानदार ने किसी तरह नोट संभाले मगर वह भी आधे-अधूरे ही थे। फोटो:आरएस सोढ़ा