पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद्रमा का अदृश्य भाग पितृ लोक : पं. ओम श्रीराम

चंद्रमा का अदृश्य भाग पितृ लोक : पं. ओम श्रीराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर| सोलहदिन चलने वाले श्राद्ध पक्ष के तहत पं. ओम श्री राम महाराज के आचार्यत्व में सोमवार को सप्तमी तिथि का तर्पण पदमसर घाट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर 21 जातकों द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के 12वें अध्याय का पाठन किया गया। तर्पण के दौरान पं. ओम श्रीराम ने जातकों को बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी पितृ पूजा पितरों का स्थान निर्धारित होता है। वास्तु चक्र में उत्तर दिशा में सोम तल का आह्वान भव्य लोक में स्थित जीवों में किया जाता है। ऐसी धारणा है कि चंद्रमा का अदृश्य भाग पितृ लोक है और वहां निर्धारित भोग के बाद जब भी पितरों को जन्म लेना पड़ता है, तो पृथ्वी पर वापस जाते हैं।

अष्टमीके श्राद्ध का तर्पण आज : पं.ओम श्री राम महाराज के सान्निध्य में पदमसर घाट पर मंगलवार को अष्टमी तिथि का तर्पण कराया जाएगा। अष्टमी तिथि का श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न होते हैं, साथ ही जातक को गरीबी धन की कमी दूर होती है।

पदमसर घाट पर सोमवार को जातकों ने सप्तमी तिथि का तर्पण किया।