पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेंद्र की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता

नरेंद्र की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेंद्रपंवार और नरेश भाटी की घातक गेंदबाजी की के सहारे जोधपुर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मुकाबले में पाली को 92 रन से हरा दिया। पाली को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पाली की पूरी टीम 62 रन पर सिमट गई। नरेंद्र पंवार ने 30 रन देकर पांच विकेट लिए। उसने पहली पारी में छह विकेट लिए थे। नरेश भाटी ने 32 रन पर चार विकेट लिए।

उदयपुर-भीलवाड़ामैच ड्रॉ

एलीटग्रुप के अन्य मैचों में परिणाम नहीं निकल सका। इन मैचों में उदयपुर, बीकानेर और नागौर ने पहली पारी में बढ़त से तीन-तीन अंक हासिल किए। फरहान खान के शतक (125) से उदयपुर ने भीलवाड़ा के खिलाफ पहली पारी 9/540 रन पर घोषित की, तो मैच समाप्ति तक भीलवाड़ा ने दूसरी पारी में 7/246 रन बना लिए थे।

वहीं बीकानेर के 8/458 रन के जवाब में धौलपुर की पहली पारी 346 रन तक चली। बीकानेर के मधुर खत्री ने पांच विकेट लिए। खेल समाप्ति तक बीकानेर ने दूसरी पारी में 1/93 रन बनाए। एक अन्य मैच में नागौर की पहली पारी के 332 रन के जवाब में कोटा ने 322 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक नागौर ने अपनी दूसरी पारी में 2/214 रन का स्कोर खड़ा किया।

पारीसे जीता जयपुर

अरिष्ठसिंघवी (4/58), अनिकेत चौधरी (3/60) और रितुराज सिंह (3/84) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जयपुर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। केएल सैनी स्टेडियम पर खेले गए एलीट ग्रुप-ए के मैच में जयपुर ने हनुमानगढ़ को पारी 17 रन से करारी शिकस्त दी। अंतिम दिन फॉलोऑन खेलते हुए हनुमानगढ़ की टीम दूसरी पारी में 220 रन ही बना सकी। हनुमानगढ़ के लिए मनिंदर भाटी ने 103 रन बनाए।

मधुर खत्री

अर्जित गुप्ता

आदित्य गढ़वाल

नरेंद्र पवांर

फरहान खान