काजरी में किसान मेला 24 से
जोधपुर| काजरीमें 24 सितंबर से किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दो हजार महिला पुरुष प्रतिनिधि भाग लेंगे। काजरी के वैज्ञानिक मेला संयोजक डाॅ.राजसिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि विधायक बाबूसिंह राठौड़, उदयपुर कृषि विवि के कुलपति प्रो. ओपी गिल होंगे। अध्यक्षता काजरी निदेशक डाॅ.एमएम रॉय करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी संबंधी तकनीकों, उत्पादन, बीज फसल की सुरक्षा पर प्रदर्शनी लगेगी।
बाहर से आने वाले किसान प्रतिनिधियों को काजरी की प्रयोगशाला का भ्रमण कराया जाएगा। उत्कृ़ष्ट कार्य के लिए किसान सम्मानित भी होंगे।