पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्तेदार के साथ स्कूल से भागते पड़ोसी युवक ने देखा तो नाबालिग ने उस पर लगा दिया दुष्कर्म का आरोप

रिश्तेदार के साथ स्कूल से भागते पड़ोसी युवक ने देखा तो नाबालिग ने उस पर लगा दिया दुष्कर्म का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| महामंदिरथाना क्षेत्र में भदवासिया में रहने वाली आठवीं क्लास की छात्रा को गत 12 सितंबर को पड़ोसी युवक ने रिश्तेदार के साथ स्कूल से भागते हुए देखा था। परिजनों को पता नहीं लगे, इसलिए छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। जांच में युवक निर्दोष साबित हुआ। रिश्तेदार पर आरोप सिद्ध होने पर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महामंदिर पुलिस ने बताया कि भदवासिया में रहने वाली नाबालिग लड़की ने गत 13 सितंबर को रिपोर्ट दी कि वह आठवीं क्लास की छात्रा है। गत 12 सितंबर को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने स्कूल के बाहर से कार में उसका अपहरण किया और उसके बाद दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रिश्तेदारके साथ स्कूल से निकली छुट्टी होने से पहले लौट आई छात्रा: जांचमें पता लगा कि गत 12 सितंबर को नाबालिग छात्रा अपने रिश्तेदार खोखरियों की ढाणी निवासी नरपत उर्फ नरेंद्र विश्नोई (21) के साथ स्कूल से निकल गई और छुट्टी होने से पहले उसके रिश्तेदार ने उसे वापस स्कूल छोड़ दिया। इस दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने देख लिया। पड़ोसी युवक परिजनों को बता दे, इस डर से छात्रा ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था।