- Hindi News
- हत्या के आरोपी की मदद करने वाले को जेल भेजा
हत्या के आरोपी की मदद करने वाले को जेल भेजा
झंवरमें जमीन विवाद को लेकर सौतेली मां और भाई की हत्या के आरोपी की मदद करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को काेर्ट में पेश कर जेल भिजवाया। झंवर थाना पुलिस ने बताया कि झंवर निवासी उगमसिंह पुत्र गोपालसिंह का अपनी सौतेली मां शांतिदेवी भाई मदनसिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उगमसिंह ने गुरुवार रात को अपनी सौतेली मां भाई की हत्या कर दी। दोनों हत्याओं को अंजाम देने से पहले उगमसिंह के दोस्त दीदार पुत्र मुबारक खां ने उसे घटनास्थल से एक किलोमीटर दूरी पर एक खेत में छाेड़ा था। बाद में उगमसिंह खेत में छुपकर बैठ गया और रात 11 बजे वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने उगमसिंह की मदद करने के आराेप में दीदार खां को पूर्व में गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया।