- Hindi News
- भास्कर द्रोणाचार्य अवार्ड से आज 230 शिक्षक होंगे सम्मानित
भास्कर द्रोणाचार्य अवार्ड से आज 230 शिक्षक होंगे सम्मानित
शिक्षक सम्मान
जोधपुर| समाजदेश में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को उनकी सेवाओं के लिए दैनिक भास्कर गुंजन ग्रुप की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 230 शिक्षकों को शनिवार को टाउन हॉल में शाम 4:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ज्ञान के पवित्र यज्ञ में शिक्षक अपनी आहुति देते हैं। वे विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद देश का भविष्य तैयार करते हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों का चयन जोधपुर संभाग से किया गया है।
येहोंगे सह प्रायोजक: लॉप्रेम ट्यूटोरियल, बाॅम्बे मोटर्स, बैंक ऑफ बड़ाैदा, यूको बैंक, डीजे जीतू, सोलंकी लाइट, जोधाणा मार्केटिंग कंपनी एवं लहरश्री सह प्रायोजक होंगे। इस मौके पर बास्क डांस एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
येहोंगे अतिथि: समारोहमें सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, कमिश्नर हेमंत गेरा, जेएनवीयू कुलपति बीएस राजपुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गजरा चौधरी, पुलिस विवि के कुलपति एमएल कुमावत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शहर विधायक कैलाश भंसाली, महापौर रामेश्वर दाधीच, आयुर्वेद विवि के कुलपति राधेश्याम, जेडीए आयुक्त भूराराम चौधरी डीआरएम राजीव शर्मा, गुंजन ग्रुप के डायरेक्टर देवप्रकाश राठी लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर सागर जोशी अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।