- Hindi News
- स्कूल टीचर के खिलाफ कार्रवाई होने पर परिजनों का थाने में विरोध प्रदर्शन
स्कूल टीचर के खिलाफ कार्रवाई होने पर परिजनों का थाने में विरोध प्रदर्शन
भास्कर न्यूज. जोधपुर| भदवासियाके गुलजार नगर में संध्या शिक्षण संस्थान की 9वीं कक्षा की छात्रा ने साथ पढ़ने वाले छात्र टीचर के डांटने पर खुदकुशी कर ली थी। छात्रा के परिजनों ने रविवार को महामंदिर थाने में टीचर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने रविवार को स्कूल बंद होने के कारण सोमवार को जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि इस स्कूल की छात्रा पिंकी को एक सहपाठी छात्र पिछले कुछ दिनों से चिढ़ा रहा था। इसकी शिकायत स्कूल संचालक मदनलाल को की तो छात्र को डांटने की बजाय उसने छात्रा को ही डांट दिया। इससे परेशान हो छात्रा ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया लेकिन चार दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया। इस पर थानाधिकारी इंद्र सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सोमवार को स्कूल खुलने पर वे जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
पिंकी सुसाइड प्रकरण