- Hindi News
- बीटेक माइनिंग में प्रवेश नहीं देने के मामले की सुनवाई आज
बीटेक माइनिंग में प्रवेश नहीं देने के मामले की सुनवाई आज
जोधपुर| उदयपुरकी एक महिला अभ्यर्थी को बीटेक माइनिंग में प्रवेश नहीं देने संबंधी मामले की हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने आरपीईटी को-ऑर्डिनेटर को प्रार्थी की मेरिट में स्थिति प्रवेश की संभावना के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे। उदयपुर निवासी सुंदरा सोढ़ा ने आरपीईटी में आवेदन किया था तथा वे माइनिंग ब्रांच में बीटेक करना चाहती थी, लेकिन कॉलेज ने गर्ल्स के अंडरग्राउंड माइनिंग में प्रतिबंध का हवाला देते हुए प्रवेश देने से मना कर दिया था। माइनिंग में प्रवेश की इच्छुक प्रार्थी सुंदरा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इस मामले में सोमवार को फिर सुनवाई होगी।