- Hindi News
- राज्य हैंडबॉल में जोधपुर ने अलवर को हराया
राज्य हैंडबॉल में जोधपुर ने अलवर को हराया
जयपुर| गतविजेता जयपुर की पुरुष महिला टीम ने हनुमानगढ़ टाउन में रविवार से शुरू हुई राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया है। पुरुष वर्ग में जयपुर ने अजमेर को 23-4 से हराया। महिला वर्ग में जयपुर ने टोंक को 10-0 से तथा जैसलमेर को 6-0 से शिकस्त दी। रविवार को पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में जोधपुर ने अलवर को 27-15 से, बीकानेर ने करौली को 18-09 से, हनुमानगढ़ ने बाड़मेर को 26-11 से हराया।