पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर को स्कूली टेनिस में दोहरे खिताब

जयपुर को स्कूली टेनिस में दोहरे खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरने राज्य स्तरीय स्कूली टेनिस चैंपियनशिप में दोहरे खिताब हासिल किए। यहां चल रही इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर की लड़कियां और 19 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर के लड़कों ने टीम खिताब जीता। जयपुर ने 17 आयु छात्रा वर्ग के फाइनल में मेजबान जोधपुर टीम को 2-1 से हराया। हनुमानगढ़ को हराकर अजमेर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में जयपुर टीम चैंपियन बनी। उसने फाइनल में अजमेर को 2-0 से हराया। उदयपुर ने नागौर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष आयु वर्ग में अजमेर की लड़कियों की टीम विजेता बनी। उसने फाइनल में झूंझुनू को 2-0 से हराया। जोधपुर को हराकर हनुमानगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु छात्र वर्ग में बीकानेर ने अजमेर को 2-0 से हराकर खिताब जीता। कोटा को हराकर झूंझुनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबलों में अजमेर की अपराजिता और झूंझुनू की निकिता ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर की आयुषी, अजमेर की अंबिका, बीकानेर की प्रणिधी, अजमेर की तान्या, जयपुर की श्रेया और जोधपुर की विनिता ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।