पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहता जोधपुर डिस्कॉम के नए डायरेक्टर

मेहता जोधपुर डिस्कॉम के नए डायरेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहता जोधपुर डिस्कॉम के नए डायरेक्टर

जोधपुर| जयपुरडिस्कॉम के चीफ इंजीनियर (एमएम) सुनील मेहता को जोधपुर डिस्कॉम का डायरेक्टर (टेक्निकल) नियुक्त किया गया है। दो माह से रिक्त चल रहे इस पद पर राज्य सरकार ने सोमवार को नियुक्ति की। मेहता ने सोमवार को ही जयपुर में डिस्कॉम्स के चेयरमैन आरजी गुप्ता जोधपुर डिस्कॉम के एमडी एनएम चौहान के समक्ष जॉइनिंग दी। वे बुधवार को जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय में विधिवत पदभार संभालेंगे। मेहता जोधपुर के ही मूल निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 1978 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल में बीई की थी। उसी वर्ष उनका तत्कालीन आरएसईबी में बतौर एईएन चयन हुआ था। इसके बाद से वे जयपुर क्षेत्र में ही कार्यरत रहे। गत 10 जुलाई को जोधपुर डिस्कॉम के तत्कालीन डायरेक्टर (टेक्निकल) डीसी भूरट के रिटायर होने के बाद से यह पद खाली था। इस पद पर नियुक्ति के लिए ऊर्जा विभाग ने पहली बार अनुभवी इंजीनियर्स से आवेदन मांगे थे। एक दर्जन से ज्यादा इंजीनियर्स ने इसके लिए आवेदन किया था।

बोलेरोकी चपेट से किशोरी घायल

शेरगढ़| थानाक्षेत्र के सेखाला गांव के पास हाई-वे पर एक बोलेरो के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक किशोरी को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। शेरगढ़ थाने के एएसआई आईदानसिंह ने बताया कि देड़ा निवासी मांगीलाल की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया कि रविवार सुबह करीब पौने दस बजे वह अपनी बेटी धापू के साथ सेखाला रोड पर स्थित अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही एक बोलेरो गलत दिशा में आई और धापू को चपेट में ले लिया। इससे उसके सिर पैरों पर गंभीर रूप से चोटें पहुंची। हादसे की सूचना पर वहां पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे एमजीएच में भर्ती कराया गया।

खिंदाकौरको पंचायत समिति ओसियां में सम्मिलित नहीं करने की मांग

जोधपुर| भारतीयजनता युवा मोर्चा देहात बावड़ी मंडल के महामंत्री रामनिवास हांणिया ने पंचायतराज मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। हांणिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन समानीकरण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए खिंदाकौर को ओसियां पंचायत समिति में सम्मिलित करना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि खिंदाकौर को बावड़ी पंचायत समिति में