- Hindi News
- पंचायतराज शिक्षकों के तबादले के लिए आवेदन मांगने की तिथि समाप्त
पंचायतराज शिक्षकों के तबादले के लिए आवेदन मांगने की तिथि समाप्त
पंचायतराजविभाग के अधीन कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए सरकार द्वारा मांगे गए आवेदन की तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर ऐसे शिक्षकों को एक सप्ताह का समय देते हुए अपने आवेदन शिक्षा विभाग में जमा करवाने के निर्देश दिए थे। यह स्थानांतरण राज्य सरकार द्वारा तबादलों से प्रतिबंध हटाने के बाद किए जाएंगे।
प्रमुख शासन सचिव श्रीमत पांडे ने एक आदेश जारी कर पंचायतराज के ऐसे शिक्षकों जिनके कार्यकाल की न्यूनतम अवधि तीन साल की हुई हो, उनसे ट्रांसफर के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें बाड़मेर जैसलमेर जिले में कार्यरत शिक्षकों के ठहराव की न्यूनतम अवधि सात वर्ष मानी गई, फिर भी अगर किसी शिक्षक की ठहराव की अवधि तीन साल से अधिक हो गई, तो वो भी आवेदन कर सकते थे। इस संबंध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष भंवरलाल काला ने बताया कि शिक्षकों को इन आदेशों की जानकारी भी नहीं मिली है। जिले में करीब पंचायतराज के करीब 2500 ऐसे शिक्षक तबादला चाहते हैं।
7दिन में दें आपत्ति
स्थानांतरणसे प्रभावित किसी कर्मचारी को आपत्ति है, तो अपनी परिवेदना संबंधित जिला परिषद सीईओ या सचिव पंचायतराज को आदेश जारी होने के सात दिवस में दे सकता है। परिवेदना देने के सात दिनों में उस पर अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा।
अंतरजिलातबादले होंगे
अगरकिसी कार्मिक ने अंतरजिला स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, तो उसके पिछले तीन वर्ष के कार्य का मूल्यांकन प्रतिवेदन और कार्य उपलब्धि पर विचार होगा। इसमें प्रशासनिक दृष्टि से अंतिम निर्णय आयुक्त पंचायतराज विभाग का होगा।
शिक्षकोंतक नहीं पहुंचे आवेदन
पंचायतराजविभाग ने अपनी वेबसाइट पर यह आदेश डाल दिए, लेकिन शिक्षकों तक यह आदेश नहीं पहुंच पाए। इससे अधिकतर शिक्षक आवेदन करने से वंचित रह गए। इसलिए सरकार से आग्रह है कि इसकी तिथि बढ़ाई जाएं।
दिनेशसिंहशेखावत, प्रवक्ता,राजस्थान पंचायतराज कर्मचारी संघ