पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Accident, Murder, Jeep tractor Clash,jodhpur, Rajasthan

जीप-ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर.जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हमीरा गांव के पास एक बोलेरो व ट्रैक्टर की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीन गंभीर घायलों को जवाहिर अस्पताल भिजवाया।
रविवार की रात्रि करीब पौने दस बजे हमीरा गांव के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से आ रही बोलेरो भिड़ गई। एकबारगी मौके पर अफरा तफरी मच गई। बोलेरो के साथ चल रही गाड़ियों के लोग नीचे उतरे और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। इस सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त देर रात तक नहीं हो पाई।
मृतकों के परिजनों को मोहनगढ़ से बुलवाया गया। वहीं स्वरूप लाल पुत्र लीलाराम (28) निवासी लाणोला, कपिल पुत्र बिशनलाल (25) निवासी लाणोला तथा मोहनसिंह पुत्र चंद्रसिंह (35) निवासी रिदवा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवाल लोग सुथारवाला मंडी से शादी समारोह में शरीक होने के लिए जा रहे थे।