पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. उम्मेद अस्पताल में अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जनहित याचिका लगाने वालीं एडवोकेट वंदना भंसाली गुरुवार को उम्मेद अस्पताल का अवलोकन करने पहुंच गईं। हाईकोर्ट ने इस संबंध में मौजूदा स्थिति के लिए रिपोर्ट मांगी है।
भंसाली का कहना था कि कमेटी अवलोकन करने जाएगी, तब तक एक बार स्थिति में सुधार कर दिया जाएगा। वर्ष 2011 में उम्मेद अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते 28 प्रसूताओं की मौत हो गई थी। इसके बाद एडवोकेट भंसाली ने जनहित याचिका लगाकर उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए आग्रह किया था। इस याचिका के आधार पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने उम्मेद अस्पताल की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी।
हाईकोर्ट के निर्देश जारी होने के बाद ने अस्पताल पहुंचीं तथा मौजूदा परिस्थितियों के फोटो खींचे। उनका कहना था कि पूरा अस्पताल गंदगी से भरा पड़ा था व रेजिडेंट डॉक्टर्स भी मौजूद नहीं थे। लेबर रूम में भी अव्यवस्थाओं का आलम था। उन्होंने बताया कि इस माह की 30 तारीख को हाईकोर्ट में दस्तावेज पेश करेंगी।
फोटो- परिवादी वकील ने उम्मेद अस्पताल में अव्यवस्थाओं के फोटो खींचे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.