जोधपुर. पैराग्लाइडर समर्थ शर्मा इन दिनों पश्चिमी राजस्थान में एयरो एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रमोशन कर रहे हैं। अपनी पीठ पर बड़ा पंखा बांध डैमो फ्लाइट्स से आसमान में पक्षी की तरह रोमांचक सैर कराने के लुत्फ से रूबरू करा रहे हैं पंजाब के अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरामोटर टेंडम जॉय राइडर सुखचरण सिंह। पंछी की तरह पैरामोटर टेंडम जॉयराइड समर्थ शर्मा ने बताया कि इस राइड में पैसेंजर पायलट के साथ पक्षी की तरह आसमान में उड़ने का लुत्फ ले सकता है।