पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Air Force Recruiting. Jodhpur News, Rajasthan Samachar

वायुसेना भर्ती: राजस्थान के इन चार जिलों का रहता है दबदबा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.भारतीय वायुसेना भर्ती में राज्य के चार जिलों के युवक ही सर्वाधिक चयनित होते हैं। इनमें जोधपुर, नागौर, सीकर व झुंझुनूं शामिल हैं। जबकि शेष 29 जिलों का योगदान काफी कम है। इन जिलों से कम रेस्पॉन्स मिलने की मुख्य वजह अंग्रेजी बोलने में परेशानी और ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान संकाय कम होना है। यही कारण है कि युवा सेना भर्ती रैली में ज्यादा भाग लेते हैं। वायुसेना भर्ती बोर्ड इसके लिए गांवों में जाकर युवाओं को भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहा है।
पांच साल में 3937 भर्ती:
जोधपुर स्थित राजस्थान के वायुसैनिक भर्ती केंद्र के सीओ विंग कमांडर अनंत गौड़ का कहना है कि कम रेस्पॉन्स वाले जिलों में भर्ती रैली आयोजित की जाती है। इसके हर साल केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर ग्रुप एक्स व वाई के लिए भर्ती होती है। गत पांच साल में भर्ती रैली में 18 हजार 51 युवकों ने भाग लिया था। इनमें से 3 हजार 937 का आकाश-वीर के रूप में चयन हुआ। इनमें से करीब ढाई हजार युवक इन चार जिलों के हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 23
मई : हाल ही में भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप एक्स (तकनीकी) पद के लिए गत 27 अप्रैल को आवेदन मांगे गए थे। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 मई है। इसके लिए भर्ती परीक्षा अगस्त में जोधपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर होगी।