पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NRI दुल्हे ने शादी में सभी विदेशी दोस्तों को रंग दिया जोधपुरी रंग में

जोधपुरी दुल्हे की शादी में विदेशी बाराती, सभी के सभी रंगे भारतीय रंग में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। यह एक बरात का दृश्य है। इसमें दूल्हा देवाशीष जोधपुरी है और बराती विदेशी। लेकिन सभी भारतीय रंग में रंगे हुए। युवकों ने जोधपुरी कोट, पंचरंगी पगड़ी और मारवाड़ी जूतियां पहनीं तो युवतियों ने लहंगा चुनरी। रविवार शाम यहां एक होटल से यह बरात निकली तो लोग देखते रह गए।
बरात में शामिल 50 से अधिक दूल्हे के विदेशी दोस्त जब सड़कों पर बैंड बाजों की धुन पर डांस करने लगे तो कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि ये विदेशी हैं। दूल्हे देवाशीष ने बताया कि दोस्तों को इंडियन ट्रेडिशन लुक में बरात में शामिल होने की बात एक महीने पहले ही बता दी थी। सभी दोस्तों ने कॉस्टयूम सिलेक्ट किए। कुछ ने ऑनलाइन ऑर्डर दिया और कुछ को देवाशीष ने मदद की। दोस्तों ने इंडियन डांस भी सीखा।
दूल्हा देवाशीष सिंघवी लंदन में पला-बढ़ा और दुल्हन प्रियंका सिंगापुर में। दोनों मूलत: जोधपुर के हैं, लेकिन 30 साल से इनके परिवार लंदन और सिंगापुर में रहते हैं। वहां कई जगह बिजनेस है। लेकिन दूल्हा-दुल्हन ने शादी जोधपुर में करने का निर्णय लिया।
आगे की स्लाइड में देखें और भी फोटोज...