पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Anil Ambani Join Karan Singh Wedding In Jodhpur Rajasthan

फार्मा कंपनी के एमडी की शादी, अंबानी समेत मेहमान बने कई सेलिब्रिटी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. फार्मा कंपनी के एमडी करण सिंह और नामाह शुक्रवार को उम्मेद भवन में परिणय सूत्र में बंध गए। मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पत्नी वर्षा पटेल, अनिल कपूर, सोनम कपूर, विजय माल्या की मां रितु माल्या, उद्योगपति आनंद महेंद्रा, राहुल बजाज सहित बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीतिक जगत से जुड़े कई मेहमानों ने भाग लिया।

इससे पूर्व गुरुवार को बालसमंद में हुए महिला संगीत समारोह में जिप्सी किंग इंटरनेशनल बैंड ग्रुप की धुनों पर मेहमान देर रात तक झूमे। रात दस बजे करीब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी जोधपुर पहुंचे।

बैंड-बाजों की धुनों पर शाम सवा 6 बजे जोधपुरी शेरवानी पहने दूल्हे करण सिंह की बारात उम्मेद भवन के मुख्य गेट से रवाना हुई। बारादरी में हुए विवाह आयोजन में दूल्हा करण और दुल्हन नामाह जीवनसाथी बने। संजीव व संदीप व्यास बद्रर्स की लाइव परफार्मेंस हुई। इसमें व्यास बद्रर्स के साथ मुंबई से आए डांस ग्रुप ने धमाल मचा दिया। तीन दिवसीय विवाह समारोह का समापन शनिवार को मेहरानगढ़ दुर्ग में रिसेप्शन समारोह के साथ संपन्न होगा।

दूल्हे की कार में साथ आए अनिल कपूर
बारात में दूल्हा विंटेज कार में सवार था। उसी विंटेज कार में अनिल कपूर भी साथ थे। बारात में सोनम कपूर, अनिल के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। शनिवार को मेहरानगढ़ में रिसेप्शन समारोह होगा।

आगे की स्लाइड्स में देखें इस शादी में पहुंचे सितारों की तस्वीरें...

फोटो- करण सिंह के शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे अनिल अंबानी।