पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वकालत के लिए बार परीक्षा 14 जुलाई को, आवेदन 30 तक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से विधि स्नातकों को अदालतों में वकालत शुरू करने से पूर्व ली जाने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा देश भर के चयनित केंद्रों पर 14 जुलाई को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक किए जा सकेंगे, जबकि फीस 31 मई तक जमा होगी। अभ्यर्थियों को 10 जून तक आवेदन की हार्ड कॉपी बार काउंसिल के दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजनी होगी।
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में पंजीकृत एलएलबी पास अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। साथ ही पिछले वर्ष अनुत्तीर्ण रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा में सफल रहने वाले विधि स्नातक ही अदालतों में वकालत कर सकेंगे।