जोधपुर/जयपुर. जोधपुर शहर विधायक कैलाश भंसाली के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की वजह से उपचुनावों में भाजपा की हार संबंधी बयान को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए भंसाली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह जोधपुर नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता गणेश बिजाणी को भी सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयान देने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
फोटो- ठेकेदारों ने शहर विधायक कैलाश भंसाली को ज्ञापन सौंपा।