पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. अफीम का नियमित सेवन करने वाले एक व्यक्ति को पैसे की जरूरत पड़ी तो वह टे्रनों के संचालन के लिए लगे सिग्नल की केबल ही काटकर ले गया। केबल कटने से सिग्नल खराब हो गए तो रेलवे ने जांच की। इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंच कर पैरों के निशान देखे और उनका पीछा करते हुए आरोपी तक पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के घर से काटी गई ओएफसी व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। जोधपुर मंडल के गोविंदी मारवाड़ स्टेशन पर गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक सिग्नल फेल हो गए। इस दौरान टे्रनों का संचालन भी ठप हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने पहले मैन्युअल सिस्टम अपनाकर टे्रनों की आवाजाही सुगम की। पता चला कि स्टेशन के पास कोई व्यक्ति सिग्नल से जुड़ी ओएफसी को कई जगह से काटकर ले गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ विजिलेंस के किशन सिंह, एएसआई रामावतार, कांस्टेबल श्रवण राम और मेड़ता रोड आरपीएफ पोस्ट से बीएन तिवारी व श्रीराम को मौके पर भेजा।
जहां-जहां से केबल काटी गई है, एक ही तरह के पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। रेल लाइन के किनारे मिट्टी होने से पैरों के निशान का पीछा करते हुए आरपीएफ की टीम गोविंदी मारवाड़ के पास खेरवा की ढाणी पहुंची। यहां सुखाराम जाट (50) को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसका कहना था कि उसने अफीम खरीदने के लिए यह केबल चुराई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.