जोधपुर.ब्रह्मपुरी के एक मकान की छत पर 65 फीट लंबी छतरी बनाई गई। यह छतरी एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए बनाई गई हैं। एड एक पेंट बनाने वाली कंपनी का है। एड में छतरी से घर को ढक कर दावा किया जाएगा कि कंपनी का पेंट लगाएंगे तो धूप-बारिश से घर बचाने के लिए ऐसा नहीं करना पड़ेगा।
सोमवार को जब छतरी को फाइनल टच दिया गया तो इसे उठाने के लिए तीन दर्जन लोगों की जरूरत पड़ी। इसी मकान की छत पर मंगलवार को फिल्म की शूटिंग होगी।