पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CEO Settling Charges Of Files Jodhpur Rajasthan

एपीओ होने के बावजूद कार्यवाहक सीईओ पर फाइलें निपटाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. राज्य सरकार के एपीओ करने के बावजूद नगर निगम में कार्यवाहक सीईओ का कामकाज देख रहे आयुक्त (शहर) ओपी जैन मंगलवार को दफ्तर पहुंचे। वे कक्ष में बैठकर रुटीन की डाक निपटाने लगे तो कर्मचारियों ने पत्रावलियां निपटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सोमवार को एपीओ होने के बाद जैन मंगलवार दोपहर रिलीव होने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे।

यहां पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि सरदारपुरा व सूरसागर आयुक्त, दोनों अवकाश पर हैं। ऐसे में उन्होंने महापौर से मार्गदर्शन मांगा। इसके बाद वे महापौर से मिलने भी गए, लेकिन आयुक्त मंगलाराम पूनिया के अवकाश पर होने के कारण रिलीव नहीं हो पाए। इस बीच जैन को सीईओ कक्ष में पाकर नगर निगम कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारी वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि वे पत्रावलियां निपटा रहे हैं।

जब भास्कर ने जैन से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वे जब कक्ष में गए तो बाबू ने डाक पैड सामने रख दिया। वे डाक का निस्तारण करने के बाद कार्यालय से निकल गए थे, उन्होंने किसी पत्रावली का निस्तारण नहीं किया।