जोधपुर.केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी का कहना है कि जोधपुर के सिविल एयरपोर्ट का विस्तार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विस्तार का प्रस्ताव अभी रक्षा मंत्रालय में विचाराधीन है। वहां से जल्दी ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।
वे मंगलवार दोपहर यहां सूचना केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता सरकार नहीं लगाती है, इसलिए हमारी मंशा तो अनुमति मिलते ही हाथोहाथ शिलान्यास करने की है। इसके लिए रक्षा मंत्री एके एंटोनी सहमति जता चुके हैं। दस मई तक संसद सत्र चलने के कारण अब इसके बाद मंत्रालय में इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
जोधपुर में 9 करोड़ से साइंस सेंटर
चंद्रेश कुमारी ने कहा कि जोधपुर में साइंस पार्क का जल्दी ही उद्घाटन होगा। अब उनके मंत्रालय के सहयोग से साइंस सेंटर खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नौ करोड़ में से आधी राशि संस्कृति मंत्रालय देगा।