पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट रोड का नाला बना सेलेब्स के लिए परेशानी, प्रोड्यूसर दुर्गंध से बुरा हाल

एयरपोर्ट रोड का नाला बना सेलेब्स के लिए परेशानी, प्रोड्यूसर- दुर्गंध से बुरा हाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. हाई-प्रोफाइल वेडिंग, इवेंट्स व टूरिज्म के लिए आनेवालों का स्वागत जोधपुर की संस्कृति की खुशबू नहीं एयरपोर्ट के बाहर खुले पड़े गंदे नाले की सड़ांध मारती बदबू से होता है। जोधपुर आए रेस, फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर व टिप्स के मालिक कुमार तौरानी का सामना भी सबसे पहले इसी दुर्गंध से हुआ।
उन्होंने फौरन ट्वीट किया- बहुत गंदी दुर्गंध है जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर। यहां आएं या जाएं दोनों समय। पांच महीनों से यहां सीवरेज लाइन बिछाने का काम रुका है। जेडीए ने फंड रोका तो ठेकेदार ने काम। अब यहां फिजां में बदबू और सड़क पर पाइप फैले हैं।
जेडीए ने फंड रोका तो ठेकेदार ने काम
एक दशक से निगम ने सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने पर सांसी बस्ती से एयरपोर्ट तक खुला नाला बनाया। मई-05 में जेडीए ने रातानाडा से वाया एयरपोर्ट बासनी बेंदा तक 7 किमी लंबी भूमिगत सीवरेज का काम स्वीकृत किया। 29 में से 23 करोड़ रु स्वीकृत किए। गत साल जेडीए ने काम शुरू करवाया। इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने जीत अपार्टमेंट से सांसी कॉलोनी, एयरपोर्ट तक 4 किमी लंबी ट्रंक लाइन डाली गई। पांच माह पहले फंड नहीं मिलने पर ठेकेदार ने काम रोक दिया।

सीवरेज लाइन| भूमिगत सीवरेज का काम पूरा होने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से इसमें सीवरेज का प्रवाह होगा। इसमें 40 एमएलडी सीवरेज का पानी बासनी बेंदा में प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट में डाला जाएगा। एयरपोर्ट के सामने नाले में सिर्फ बरसाती पानी बहेगा व बदबू बंद हो जाएगी।
शिकायत कई यात्रियों ने की। डाली जा रही सीवरेज लाइन काम अटका है। एयरपोर्ट की ओर से जेडीए को कई पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रशासन के समक्ष बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया।
एसके सिंह, निदेशक, एयरपोर्ट
बासनी बेंदा तक डाली जा रही सीवरेज लाइन का काम पैसे के अभाव में रुका हुआ है। एयरपोर्ट के सामने लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन अभी जेडीए की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा।
बीआर चौधरी, आयुक्त, जेडीए
फोटो- रॉयल वैडिंग में आने वाले नामी लोग साथ लेकर जाते हैं हमारे शहर की गलत छवि।