शादी या सौदा : खुद का लड़का कुंआरा नहीं रहे इसलिए दुल्हन के अविवाहित भाई, चाचा, मामा आदि से कर रहे अपनी नाबालिग बेटी से शादी, ‘आंटा-साटा’ की इस परंपरा में पिस रहीं कई बेटियां
जोधपुर/भोपालगढ़.ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह का भयावह रूप सामने आ रहा है। पहले तो आखातीज जैसे अबूझ सावे पर सिर्फ नाबालिग लड़के-लड़कियों का विवाह करवाया जा रहा था, लेकिन अब नाबालिग लड़कियों की शादी उनसे उम्र में कई साल बड़े युवकों से की जा रही है।
कारण- बदले में उस युवक की बहन, भतीजी या भानजी नाबालिग लड़की के ऐसे कुंआरे भाई, चाचा या मामा को दुल्हन के रूप में मिल जाती है, जिसकी शादी नहीं हो पा रही। हालांकि, ‘आंटा-साटा’, यानी जिस घर से बेटी लाना है, उसी घर में बेटी ब्याहने की यह परंपरा बहुत पुरानी है। अब इसका रूप थोड़ा बदल गया है। पिछले कुछ समय में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कुछ नहीं कर पाए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, भाई के लिए दस साल की उम्र में बन गई दुल्हन...