पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CLAT, Law, Examination, Jodhpur, Rajasthan News

CLAT : पहली बार होगी नेगेटिव मार्किग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.देश के 14 लॉ स्कूलों व लॉ यूनिवर्सिटी के स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) रविवार को आयोजित हुआ। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले स्टूडेंट्स के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही थी। अधिकांश स्टूडेंट्स का कहना था कि मैथ्स को छोड़कर सभी प्रश्न आसान आए। विशेषज्ञों का भी मानना है कि परीक्षा का पेपर आसान था, इससे कटऑफ भी अच्छी रहेगी। हालांकि इस बार से परीक्षा में नेगेटिव मार्किग भी होगी।
क्लैट में 29 हजार 530 से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। जोधपुर के दो केंद्रों पर 1 हजार 17 स्टूडेंट्स के बैठने की व्यवस्था थी, जिसमें से 31 स्टूडेंट्स ने परीक्षा नहीं दी।
जोधपुर में एनएलयू के अलावा महेश पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एनएलयू के कुलसचिव सोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस बार परीक्षा एनएलयू रायपुर की ओर से आयोजित की गई थी। इसके लिए देश के विभिन्न स्थानों पर 50 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। जयपुर में एक केंद्र सुबोध कॉलेज में स्थापित किया गया था। परीक्षा के माध्यम से पीजी की 350 से ज्यादा सीटों व यूजी की 1 हजार 702 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, लॉजिस्टिक रीजनिंग, लीगल एप्टीट्यूड ओर लीगल अवेयरनेस के सवाल पूछे गए। सवाल गलत होने पर इस बार पहली बार नेगेटिव मार्किग होगी।
इन सवालों से उलझे स्टूडेंट्स
इस बार क्लैट में करंट अफेयर्स के साथ जनरल नॉलेज के कई रोचक सवाल पूछे गए। इनमें पैरा ओ¨लपिक विजेता ऑस्कर पिस्टॉरियस की प्रेमिका का नाम पूछा गया। एक सवाल में पूछा गया कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम में पी का मतलब क्या है। एक रोचक सवाल यह भी पूछा गया कि ब्ल्यू टूथ नाम की उत्पत्ति कहां से हुई। कई स्टूडेंट्स को यह मालूम नहीं था कि ब्ल्यू टूथ नाम डेनमार्क के एक राजा के नाम से जुड़ा हुआ है।
कटऑफ ऊपर जाएगी
'पेपर आसान था ज्यादातर स्टूडेंट्स का पेपर अच्छा हुआ, इसलिए कॉम्पीटिशन ज्यादा होगा, कटऑफ ऊपर जाएगी। गणित के सवाल कठिन थे।'
निधि दवे
नेगेटिव मार्किग का डर
'इस बार पहली बार नेगेटिव मार्किग होगी। जिन स्टूडेंट्स को सवालों में असमंजस था, वे सवाल उन्होंने छोड़ दिए, इसका भी असर दिखेगा।'
गुंजन मुंजाल
गणित के सवाल थे गलत
'गणित के चार सवालों के उत्तर नहीं मिल रहे थे। प्रश्न सॉल्व करने के बाद जो उत्तर आ रहा था वे ऑप्शन में नहीं दिए हुए थे। इन्हें चैक करना चाहिए।'
दक्ष कौशिक
स्टेट रिजर्वेशन मिले
'पर्चा अच्छा हुआ है। यदि सरकार रिजर्वेशन की घोषणा कर देती है तो राज्य के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। वैसे यहां के स्टूडेंट्स का पेपर अच्छा हुआ है।'
आयुष अग्रवाल