पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Collector Told For Finalizing The Timing Of Parking In Gandhi Maidan Rajasthan

गांधी मैदान में पार्किंग का कार्य तय समय में पूरा हो : कलेक्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. गांधी मैदान में 500 दुपहिया व 215 चारपहिया वाहनों की पार्किंग का काम शुरू हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर गौरव गोयल ने दी। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को गांधी मैदान में निर्माणाधीन पार्किंग का काम तय समय में पूरा करने को कहा है। इसके साथ ही कलेक्टर ने नगर निगम से कहा है कि वह नई सड़क के बरामदों को आगामी दस दिन में खाली करवाए ताकि लोगों को चलने की पर्याप्त जगह मिल सके। इसके साथ ही बिना मीटर वाले ऑटो रिक्शा के चालान करने के निर्देश भी दिए है।
टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शीघ्र पूरा करें : कलेक्टर ने बैठक में पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्देश दिए कि वे शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने रिक्तिया भैरूजी चौराहे पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल आरओबी की दोनों ओर की सड़कों की मरम्मत काम भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। साथ ही जेडीए कार्यालय से खतरनाक पुलिया होकर डीआरएम ऑफिस तक जाने वाली सड़क पर लगाए गए बेरिकेड्स तुरंत हटाने के निर्देश दिए है ताकि यातायात को सुगम किया जा सके।
तांगों को तुरंत हटवाएं : कलेक्टर ने महात्मा गांधी अस्पताल के सामने से ऑटो रिक्शा स्टैंड हटाने, सोजतीगेट, रातानाडा, सरस्वती नगर में ट्रैफिक लाइटें चालू करवाने के साथ बलदेवराम मिर्धा सर्किल के आसपास से तांगे हटवाने के निर्देश दिए। न्यायमित्र अशोक छंगाणी ने बैठक में बताया कि शहर के भीतरी भागों में बिना पार्किंग की बहुमंजिला इमारतें बन रही है। उन्होंने इसकी इजाजत देने के मामले की जांच करवाने की मांग की।