पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में पुरानी इमारतों में चल रहीं सभी अदालतों के भवनों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। बार एसोसिएशन सोजत सिटी व बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर की ओर से दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के तहत मुख्य न्यायाधीश अमिताव रॉय व न्यायाधीश विजय विश्नोई की खंडपीठ ने सोमवार को सभी जिला न्यायाधीशों को अपने-अपने जिले की अदालतों के भवनों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट 17 फरवरी तक पेश करने के आदेश दिए। दोनों एसोसिएशनों ने सोजत सिटी और श्रीगंगानगर में अदालतों के लिए पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण जनहित याचिका दायर की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.