जोधपुर। न्यू रेलवे मैदान में आयोजित जांगिड़ समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें प्रथम मैच विष्णु इंजीनियर्स व जेठा क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु इंजीनियर्स ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें रवि ने 59 व यश ने 30 रन बनाए और दिनेश ने 3 व विजय ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेठा क्लब 105 रन ही बना सकी।
दूसरे मैच में आयुषी बिल्डर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट 161 रन बनाए। इसमें नटवर व अमित शर्मा ने 45-45 रन का योगदान दिया। चंदन ने 3 व रविंद्र ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में मेहरानगढ़ क्लब मात्र 35 रन ही बना सका। अनिल जांगिड़ ने 5 व नंदलाल ने 2 विकेट लिए। तीसरे मैच में अनिल उद्योग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। इसमें अनिल ने 4 व मनोज व मुकेश ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में फलौदी इलेवन ने लक्ष्य 8 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। इसमें नरेंद्र ने 25 व सुनील ने नाबाद 15 रन बनाए।