रातानाडा स्थित पुलिस लाइन रोड पर कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के कारण डिवाइडर पर लगी जालियां तोड़ कर शॉर्टकट निकाल लिए हैं। ये शॉर्टकट खतरे से खाली नहीं हैं।
गंभीर बात यह है कि दिनदहाड़े जालियां तोड़ कर रास्ता निकालने वालों को न कोई रोकने वाला है न ही टोकने वाला। जेडीए के जिम्मेदार भी सब कुछ देखते-जानते हुए अनजान बने हुए हैं।