पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमेरिका से पिता की अस्थियां ला रही बेटी की हादसे में मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर. अमेरिका से पिता की अस्थियां लेकर श्रीगंगानगर आ रही बेटी और उसके एक रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके भाई-बहन घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात हिसार के कैंट इलाके में हुआ। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की 52 वर्षीय जसवीरकौर पिता बलबीरसिंह की अस्थियां लेकर मंगलवार शाम छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वह रात करीब दस बजे जायलो गाड़ी से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुई। साथ में बहन सुखविंद्रकौर और भाई मलकीतसिंह के अलावा एक रिश्तेदार जगजीतसिंह जग्गा निवासी रड़ेवाला भी था।

जगजीत गांव से गाड़ी में तीनों को ले जाने के लिए दिल्ली आया था। लौटते समय हिसार कैंट के पास उनकी गाड़ी और एक निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में जगजीतसिंह और जसवीरकौर की मौत हो गई। मलकीत और सुखविंद्र घायल हो गए। उन्हें कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी प्रभारी एसआई उमेदसिंह ने बताया कि बलबीरसिंह कुछ समय पहले बेटी जसबीरकौर के पास अमेरिका गए थे। वहां उनका निधन हो गया। जसबीरकौर 20 जनवरी को अपने पिता की अस्थियां लेकर घर लौट रही थी।