पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शक्ति उपासना के दिन चार बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दिया कंधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शारदीय नवरात्रा का पहला दिन। शहर नारी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के पूजन आराधना में जुटा था। लोग मंदिरों में देवी के समक्ष मत्था टेक रहे थे। इसी दौरान शहर की चार बेटियों ने अपनी मां की अर्थी को कांधा देकर बेटों का फर्ज निभाया। इस अत्यंत भावुक मार्मिक क्षण को देख लोगों की निगाहें ठहर गईं। रेलवे डीएस कॉलोनी निवासी विमला देवी पत्नी भंवरलाल पंडित का गुरुवार को देहांत हो गया।
विमला देवी के कोई पुत्र नहीं है, चार बेटियां मंजू, माया, मीना माला ने जीवन में उन्हें कभी बेटे की कमी महसूस नहीं होने दी। वृद्धावस्था बीमारी के दौरान उनकी पूरी देखभाल की। मां के निधन के बाद जब कांधा देने के लिए बेटे की कमी अखरी, तो चारों बेटियां रूढ़ीवादी परंपरा को पीछे छोड़ आगे आईं। मां की अर्थी को कांधा देकर मोक्षधाम तक पहुंचाया। फोटोशिव वर्मा